पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of middle-aged man found hanging from tree under suspicious circumstances.

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Mon, 29 Jun 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Body of middle-aged man found hanging from tree under suspicious circumstances.
मृतक राजमणि शर्मा की फाइल फोटो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मेढ़उवा गांव के घर के सामने पेड़ से लटका अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेढ़उवा गांव के रहने वाले राजमणि शर्मा (48) साउथ अफ्रीका में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक साल पहले वे घर लौटकर आए थे। उनके दो बेटे भी विदेश में रहते हैं। शनिवार की रात वे घर से किसी काम के लिए सीवान में गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन किया तो रात 11:30 बजे घर के सामने राजमणि शर्मा का शव अमरूद के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में पेड़ से उतारकर राजमणि शर्मा को लेकर सीएचसी कप्तानगंज ले गए वहां पर भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव, एसआई उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई इस्लाम खान मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

मृतक राजमणि शर्मा साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद घरेलू कलह से परेशान था। घटना से पत्नी और उनके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed