{"_id":"6a416f8919d77e3e6e0560f6","slug":"body-of-young-woman-from-harraiya-found-on-railway-track-in-bareilly-basti-news-c-207-1-bst1006-161367-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला हर्रैया की युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला हर्रैया की युवती का शव
विज्ञापन
प्रिंसी की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। बरेली में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला है। सूचना मिलते ही परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने देर शाम युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हरैया थाना क्षेत्र के खरका देवरी गांव की रहने वाली प्रिंसी (20) पुत्री राम मूरत 10 दिनों बीमार चल रही थी। परिजन उसे लेकर गोरखपुर ले जाने वाले थे। मगर 25 जून की दोपहर 12 बजे घर से लापता हो गई थी। शुक्रवार की सुबह 8 बजे प्रिंसी ने दूसरे के मोबाइल से फोन करके परिजनों को बताया कि वह शाहजहांपुर ट्रेन में है, आप लोग आकर ले चलिए। इसके बाद परिजन प्रधान जयसिंह व अन्य के साथ कार से शाहजहांपुर के लिए निकल गए।
जैसे ही यह लोग फैजाबाद के निकट पहुंचे तभी बरेली जंक्शन थाने की आरपीएफ पुलिस प्रिंसी की ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना ग्राम प्रधान जय सिंह के मोबाइल पर दी। फोटो की पहचान करते हुए परिजन बरेली के लिए निकल पड़े। प्रिंसी की लाश बरेली जंक्शन थाने के बिलपुर स्टेशन के निकट मिली।
विज्ञापन
बरेली रेलवे जंक्शन थाना जीआरपी के एसआई संजीव कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने हवाले कर दिया। परिजनों ने शनिवार की देर शाम पेंदा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।