पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   We will make the Earth green by planting one lakh saplings.

Basti News: एक लाख पौधे रोपकर धरती को बनाएंगे हराभरा

Mon, 29 Jun 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
We will make the Earth green by planting one lakh saplings.
बस्ती। स्वामी विवेकानंद युवा परिषद की ओर से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख) को सफल बनाने के लिए रविवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के लजघटा आवास पर बैठक हुई। अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया। विधायक ने कहा कि एक लाख पौधरोपण केवल संख्या का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर्रैया को हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। किसान, युवा और सामाजिक संगठन मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी होगी। आरएफओ हर्रैया शारदानंद तिवारी ने कहा कि वन विभाग इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा। ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रगट सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद, आशुतोष सिंह, अवनीश पांडेय, निखिल कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार मिश्रा, कृपाशंकर, लाल बहादुर सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed