{"_id":"69c6d9a56b527ee03703a658","slug":"cdo-expressed-displeasure-over-not-getting-duty-chart-update-basti-news-c-207-1-bst1014-155629-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ड्यूटी चार्ट अपडेट न मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ड्यूटी चार्ट अपडेट न मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर का शुक्रवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। सीडीओ के अस्पताल पहुंचने पर हड़कंप मच गया।
अचानक सीएचसी पहुंचे सीडीओ ने ओपीडी में बैठे अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी को दिखाने आए मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली दवा और सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उसके पश्चात शौचालय, दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन रूम का जायजा लिया और फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। पैथालॉजी में मौजूद एलटी भवानी शंकर से अस्पताल में होने वाली जांच के बारे में पूछताछ की।
एलटी ने बताया कि (पीओसीटी) प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग के तहत होने वाली बायोकेमेस्ट्री जांच कुछ समय से रीजेंट न होने से प्रभावित है। वार्ड में भर्ती मरीजों रामकेश, ज्योति, सुमन, चांदनी और रामविलास से बात की और प्रसव कक्ष का जायजा लिया। वार्ड में भर्ती प्रसूता रोमा से अस्पताल से मिलने वाले खाने और नाश्ते के बारे में जानकारी ली। लेबर रूम के बाहर बैठी महिला से पूछताछ की तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में नहीं है।
सीडीओ ने लेबर रूम और लैब में तैनात कर्मियों का ड्यूटी चार्ट अपडेट न होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। अस्पताल की टूटी चहारदीवारी ठीक कराने के लिए बीडीओ रामनगर को निर्देश दिया। आउट सोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चौकीदार प्रेमचंद्र ने सीडीओ से पिछले चार माह से वेतन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। अधीक्षक ने अस्पताल भवन के जर्जर होने और सीएचसी नगर पंचायत में होने के बाद भी नगरीय बिजली नहीं मिलने की परेशानी बताई।
Trending Videos