{"_id":"69ceb625b0fa88b39b07ac8d","slug":"elderly-man-murder-case-police-interrogating-the-accused-on-remand-basti-news-c-207-1-bst1006-156024-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग हत्याकांड : आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग हत्याकांड : आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
सेमरा मुस्तहकम गांव में बदहवास बैठे बुजुर्ग के परिजन-संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में 28 मार्च की देर रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग के सिर पर डंडे से चोट लगना पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया था। एक बाल अपचारी समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए थे। पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें कि सेमरा मुस्तहकम गांव के राम कुबेर गौड़ और उनके पड़ोसी विपिन यादव के बीच आपसी विवाद चल आ रहा था। बताया जा रहा है कि होली के दिन गोबर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव था। 28 मार्च की रात करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में मामला हिंसक रूप ले लिया था। लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। इस घटना राम कुबेर गौड़ (75) को गंभीर चोंट आई थीं। इलाज के लिए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
मृतक राम कुबेर के बेटे रामू गौड, उनकी पत्नी सुदामा देवी, बेटा राहुल भी घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक राम कुबेर के नाती राहुल की तहरीर पर पुलिस ने विपिन पुत्र श्याम, रामजीत पुत्र राम आसरे, राधेश्याम पुत्र राम आसरे, विनोद पुत्र राधेश्याम, अंशिका पुत्री रामजीत, मंशाराम पुत्र श्यामलाल, रितेश पुत्र बलिराम, कन्हैया पुत्र प्रभुदीन, एक बाल अपचारी व श्यामलाल के घर की अन्य महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विपिन यादव, रामरीत यादव व राधेश्याम सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया था। जबकि पांच अन्य की तलाश कर रही है। इधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को का कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
कोट
आरोपियों की रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। पांच अन्य आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया जाएगा।
-नवीन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष दुबौलिया
Trending Videos