सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaupal: Villagers in Badaungi informed about beneficial schemes.

चौपाल : बडौंगी में ग्रामीणों को लाभ परक योजनाओं की दी जानकारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chaupal: Villagers in Badaungi informed about beneficial schemes.
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बडौंगी में नोडल अफसर जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य के नेतृत्व में रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

चौपाल में कृषि व अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम सत्येंद्र सिंह, एनटी पूजा वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डाॅ सचिन चौधरी, डिप्टी सीवीओ बलराम चौरसिया, सीडीपीओ देवेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष महेश सिंह, एडीओपंचायत श्याम बिहारी ने गांव के विकास और समस्याओं के समाधान पर चर्चा कर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान सरस्वती चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि जयराम चौधरी, पूर्व प्रधान गंगाराम यादव, मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, महामंत्री गिरजेश मिश्रा, वीर श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, सचिव विजय चौधरी, वन प्रभाग रेंज रामनगर से रिजवान अहमद, असगर अली आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed