{"_id":"69ceb47a50e83164af064503","slug":"do-not-be-negligent-in-resolving-public-complaints-cdo-basti-news-c-207-1-bst1006-156011-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनशिकायतों के निस्तारण में न करें कोताही : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनशिकायतों के निस्तारण में न करें कोताही : सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे विभिन्न विभागों के प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है। निस्तारण के उपरांत फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल की मानीटरिंग करें तथा लंबित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएफओ डाॅ. शिरीन, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र कुमार, एडीआईओएस उदयभान वर्मा, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर उपेन्द्र यादव, एसीएमओ डाॅ. अजय चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विजय प्रकाश वर्मा, एलडीएम आरएन मौर्य, एआरटीओ माला बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos