{"_id":"69e5210366f7671a2909953b","slug":"e-rickshaw-thief-arrested-after-18-days-basti-news-c-207-1-bst1006-157158-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ई- रिक्शा चुराने वाला शातिर चोर 18 दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ई- रिक्शा चुराने वाला शातिर चोर 18 दिन बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज(बस्ती)। वॉल्टरगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने वाले शातिर चोर को 18 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तलाशी के दौरान चोरी गए ई-रिक्शा के कटे हालत में पार्ट- पार्ट में बरामद किया गया है। पुलिस चोरी का खुलासा करने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार चोर न्यायालय में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के भुजैनिया निवासी राजेंद्र चौहान के घर के सामने से एक/दो अप्रैल की रात उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस चोर को ढूंढने में लग गई। थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुर्सिया नहर के पास से रविवार को चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सद्दाम निवासी बैदौला वार्ड नंबर 6 डुमरियागंज सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर चोरी गए ई रिक्शा का पार्ट बरामद किया गया है। रविवार को सभी पार्ट कबाड़ी के यहां बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक गामा यादव, दीवान राजाराम गुप्ता, सिपाही शैलेंद्र यादव शामिल रहे।
Trending Videos