सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three members of an inter-district cattle smuggling gang arrested, two cattle recovered

Basti News: अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three members of an inter-district cattle smuggling gang arrested, two cattle recovered
अंतर जनपदीय पशु तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में शामिल तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों पशु तस्करों के पास दो गोवंश, और दो अदद चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

पशु तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीओ कलवारी संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि पशु तस्कर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के रास्ते गोवंश लेकर जा रहे हैं। इसके बाद नगर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी चौराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति दो गोवंश के साथ पकड़े गए। उनके पास से दो अदद चाकू भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने यह स्वीकार किया कि वह अंतरजनपदीय पशु तस्करी गिरोह के गुर्गे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचम (50) नेऊरी गाड़ा कुसरौत और दिलीप (35) ग्राम खुटहन, थाना नगर, बस्ती वहीं तीसरा आरोपी मेराज (40) संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना के साफियाबाद गांव का रहने वाला है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह विभिन्न क्षेत्रों से चोरी के गोवंश लेकर आसपास के जनपदों में पहुंचाते रहते हैं।
आरोपी दिलीप के ऊपर कोतवाली, नगर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम एवं गुंडा एक्ट के सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जबकि मेराज के ऊपर संतकबीरनगर के दुधारा, बस्ती के दुबौलिया और नगर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर के 11 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed