सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police removed encroachment from Kachari and Company Bagh area, causing panic

Basti News: कचहरी और कंपनीबाग क्षेत्र से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, हड़कंप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police removed encroachment from Kachari and Company Bagh area, causing panic
शास्त्री चौक पर पटरी से अतिक्रमण हटवाती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कचहरी और कंपनीबाग क्षेत्र में रविवार की शाम एसपी के निर्देश पर पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। इस दौरान सड़क के दोनों पटरियों पर खड़े वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा अतिक्रमण भी हटवाए गए। पुलिस की कार्रवाई देख हड़कंप मच गया। लोग खुद अपने वाहन स्टार्ट करके आगे बढ़ने लगे।
Trending Videos

आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहा से शास्त्री चौक, कंपनी बाग, फब्बारा तिराहे बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पैदल चल रही थी। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े दो पहिया और चार पहिया मिलाकर एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने हिदायत दी कि सड़क की पटरी पर वाहन नहीं खड़ा करना है। रास्ते में फल एवं सब्जी की दुकानों को हटवाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा दुकान लगाकर पटरी पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसील तिराहे के पास भगदड़ की स्थिति रही। लाइन से बने मार्ट और शाेरूम के सामने खड़े वाहन इधर-उधर भागने लगे। वहीं ठेला वाले भी अपनी दुकान पुलिस को देखकर किनारे करने लगे। लगभग एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सीओ यातायात प्रदीप कुमार त्रिपाठी की तरफ से पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed