सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Endless waiting in the Tatkal queue... tickets run out by the time one's turn arrives.

Basti News: तत्काल की कतार में बेहिसाब इंतजार...नंबर आते-आते टिकट खत्म

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Endless waiting in the Tatkal queue... tickets run out by the time one's turn arrives.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए लगी लाइन-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी की छुट्टियां जैसे-जैसे खत्म हो रही है, कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। महानगरों को जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

ऐसे में यात्रियों की आखिरी उम्मीद तत्काल टिकट पर टिकी रहती है, लेकिन तत्काल में टिकट पाने के लिए लोगों को आधी रात से रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है। खिड़की पर पहुंचने से पहले समय खत्म हो जाता है और निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती और बभनान रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र पर तत्काल में टिकट पाना मुश्किल हो गया है। टिकट के लिए आधी रात से लोग लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन जब काउंटर पर पहुंचने का समय आता है, तो लाइन में लगे सबसे आगे वाले व्यक्ति का कभी-कभार एक-दो टिकट मुश्किल से बन जाता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है की एक भी टिकट नहीं बन पाता है और समय समाप्त होने से रेलवे की वेबसाइट बंद हो जाती है। इससे कई घंटे से कतार में लगे लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह बस्ती रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल में टिकट पाने के लिए रात से ही 26 लोग टिकट बुकिंग के लिए इंतजार कर रहे थे। आरक्षण केंद्र पर एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर श्रेणी के लिए सुबह 11 बजे काउंटर खुलता है।
टिकट बुकिंग क्लर्क ने बताया कि कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई के लिए एसी श्रेणी का एक टिकट और अवध आसाम एक्सप्रेस में गुवाहाटी के लिए एक क टिकट एसी का तत्काल में टिकट बन पाया है, जबकि स्लीपर श्रेणी में मुंबई जाने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में बड़ी मुश्किल से मात्र एक टिकट ही बन पाया है। उसके बाद वेबसाइट बंद हो गया।
उन्होंने बताया कि सोमवार को तत्काल में कोई टिकट नहीं निकला था, ऐसे में सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। यही हाल आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान पर भी है, तत्काल में टिकट बुकिंग कराने के लिए लाइन में लगे जब कुछ लोगों से बात किया गया तो लोगों ने बताया कि शाम से ही लाइन में लगे हैं। सुबह 8:30 से जो लोग लाइन में लगे रहते हैं उन्हें टोकन दिया जाता है, फिर भी टिकट मिलेगा कि नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed