{"_id":"6a31a468a678552eec07732f","slug":"woman-stabbed-to-death-in-dispute-over-calling-children-dark-skinned-basti-news-c-7-1-hsr1003-1356730-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों को काला कहने के विवाद में महिला को मारा चाकू, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों को काला कहने के विवाद में महिला को मारा चाकू, मौत
विज्ञापन
मृतक माजिदा की फ़ाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुधौली(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बभनी मिश्रा गांव के महुआ बैरियहवा टोला में बच्चों को काला कहने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने दूसरी महिला को चाकू मार दिया। घायल अवस्था में महिला को संतकबीरनगर जनपद स्थित सेमरियावा के सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रुधौली थाना क्षेत्र के महुआ बैरियहवा में माजिदा (50) पत्नी मोहम्मद अयूब और एक महिला का घर अगल-बगल है। मंगलवार की देर शाम बगल की महिला अपने बच्चों को काला शब्द को प्रयोग करते हुए बुलाया। जिस पर माजिदा को लगा कि उसके बच्चों को ताना कसा जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। हाथापाई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बगल की महिला अपने घर से चाकू निकाल कर ले आई और माजिदा के पेट में घोंप दिया।
आनन-फानन में घायल माजिदा को गांव के सबसे नजदीक संतकबीरनगर जनपद के सेमरियावा स्थित सीएचसी पर ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषितकर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकार कुलदीप समेत प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।