सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipal body's plan fails; BDA to now set up vendor zones in two areas.

Basti News: पालिका की योजना फेल, अब बीडीए दो इलाकों में बनाएगा वेंडर्स जोन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal body's plan fails; BDA to now set up vendor zones in two areas.
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के पास वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित भूमि संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए वैसे तो नगर पालिका बस्ती की वेंडिंग जोन योजना सफल नहीं हुई, मगर अब फिर से पहल करते हुए दो इलाके में वेंडर्स जोन बनाने की योजना बनी है। इस बार यह जिम्मेदारी खुद बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ली है।

शहर के दो इलाकों में वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नॉर्मल बिल्डिंग ग्राउंड और शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट संख्या दो में करीब दो करोड़ की लागत से वेंडिंग जोन बनाकर करीब 400 पटरी व्यवसायियों को स्थान मुहैया कराया जाएगा। शहर के विभिन्न बाजारों में बेतरतीब ढंग से व्यापार करने वाले पटरी व्यवसायियों की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए शहर में सर्वे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के बाद आई रिपोर्ट के बाद चिह्नित हुए शहर के पटरी व्यवसायियों को बसाने के लिए वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनी। कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। शहर में कुल, 1700 पटरी दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) के रूप में चिह्नित किया गया। इनके लिए जमीन चिह्नित करने के लिए बनाई गई कमेटी ने जमीन का चयन कर दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद दो जगहों पर इन सभी पंजीकृत पटरी व्यवसायियों को स्थान उपलब्ध कराने की योजना बनी। इन पटरी व्यवसायियों को दुकान आवंटन के बाद शहर के गांधीनगर, कंपनीबाग समेत विभिन्न इलाकों को नो वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इन इलाकों में पटरी व्यवसाय को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, इससे जाम से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
इन जगहों पर नपा ने चिह्नित किया था वेंडिंग जोन : असंगठित फुटकर कारोबारियों को सुव्यवस्थित करने के लिए सात साल पहले शहर के 16 स्थानों पर वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए थे। इसमें जीआईसी, जीजीआईसी के बाहर, फल अनुसंधान चहारदीवारी के बाहर और आईटीआई के पास दुकानों की नंबरिंग भी कराई गई थी। मगर इनका आवंटन न होने से यह स्थल अस्तित्व में नहीं आ सकें। इसके अलावा कंपनीबाग पिटू टेंट हाउस, कंपनी बाग सिंचाई विभाग के पास, कंपनीबाग सब स्टेशन के बगल, एसपी आवास के सामने, कोतवाली के सामने सहित अन्य जगहों पर वेंडिग जोन बनाया गया था। इसके अलावा 12 जगहों पर नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया गया था, जिसमें गांधीनगर, रोडवेज आदि मुख्य मार्ग था। हालांकि, दोनों योजनाएं नपा की असफल हुईं। दुकानें नहीं लगती। सिर्फ जगह चयनित करके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed