सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged for threatening priest

Basti News: पुजारी को धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for threatening priest
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने तपसी धाम आश्रम हर्रैया में पुजारी को धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। तपसी धाम आश्रम के महंथ जयबक्श दास ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 21 मार्च को उनके आश्रम पर विपक्षी पहुंचे। आरोप है कि पुजारी भावेशनाथ दास पर जबरदस्ती मंदिर खोलने का दबाव बनाया गया। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पवन सिंह निवासी मलकैनिया थाना हर्रैया और राजकुमार वर्मा उर्फ राजू निवासी अजगरा धोबी पुरवा थाना हर्रैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed