{"_id":"6a2f069533d93767ec0c5364","slug":"fir-registered-in-vehicle-theft-case-basti-news-c-207-1-bst1001-160528-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाहन चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाहन चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी चौराहे से 6 फरवरी 2026 को हुए मालवाहन वाहन चोरी के मामले पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी शिव प्रसाद यादव ने तहरीर देकर बताया कि अपने माल वाहन को लेकर 6 फरवरी को चैनपुरवा गांव से डुमरियागंज के रास्ते बलरामपुर जा रहे थे। पचमोहनी के पास गाड़ी गर्म हो जाने के कारण रोक दिए और वहीं खड़ी करके बस्ती मिस्त्री बुलाने चले आए। वापस लौटने पर गाड़ी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- --
आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। गौर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई सुनील कुमार की पत्नी ने भाई को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया। जिससे तंग आकर उनका भाई रेलवे लाइन गौर जाकर सात मार्च को आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने भाई की पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -
लड़की भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। रुधौली थाना पुलिस ने लड़की भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन को कमलेश कुमार हसवा पार थाना बेलहर कला जनपद संतकबीर नगर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर 11 जून को भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद