सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bullion and electronics markets will shine once the *Kharmas* period ends.

Basti News: खरमास उतरेगा तो चमकेगा सराफा और इलेक्ट्रॉनिक बाजार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The bullion and electronics markets will shine once the *Kharmas* period ends.
मंगलबाजार में ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक संवाद
विज्ञापन
बस्ती। खरमास समाप्त होते ही बाजार में मंदी का ग्रहण भी हटेगा। बाजार में खरीदारों की भीड़ आने से बाजार में तेजी आएगी। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लोग खरमास में खरीदारी करने से बचते हैं, वहीं 16 जून से लगन शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी से बाजार में तेजी आ गई है। सराफा व्यापारियों ने खास तैयारी की है।

गर्मी में इस बार आधा मई और आधा जून बिना लगन के ही बीत गया, इससे एक माह तक पूरे बाजार में सन्नाटा जैसा दृश्य दिखा। ग्राहक गिने-चुने ही दुकानों पर पहुंच रहे थे, मगर कम खरीदारी के चलते व्यापारियों के चेहरे से खुशी गायब थी, तो अब खरमास बीतने को है और खरीदारों की भीड़ से गुलजार होने वाले बाजार से रौनक बढ़ने की उम्मीद में व्यापारी सामग्री स्टोर कर लिए हैं। बताया गया कि गर्मी में लगन कम है। इस कारण सभी श्रेणी के व्यापारियों को नुकसान भी हो रहा है। हालांकि, 16 जून से शुरू हो रहे लगन में व्यापारियों ने ग्राहकों को सुविधाएं देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद दिनों के लगन के कारण व्यापारियों ने कम माल खरीदा है, ताकि लगन बीत जाने पर माल डंप न हो। सोने-चांदी, कपड़े, होटल, ऑटोमोबाइल एवं किराना व्यापारियों के अनुसार, लगन में तेजी आने की उम्मीद है, लेकिन यह तेजी कुछ दिन बाद ही वापस चली जाएगी। कारोबारी राकेश गुप्ता ने बताया कि लगन कम होने के कारण किराना व्यापारियों ने ज्यादा सामान नहीं मंगाया है, क्योंकि माल बेकार होने तो फायदा से ज्यादा नुकसान होता है।
विज्ञापन

व्यापारी बोले-
लगन के दौरान बाजार में तेजी आएगी। लोग घरेलू आवश्यकता के पूरे सेट खरीदते हैं। हालांकि, लोगों को जब आवश्यकता है, तब वे खरीदारी करते हैं।
-अभिषेक गुप्ता, इलेक्ट्रिक दुकानदार
-----
लगन के कारण सोने-चांदी के व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। लगन में खरीदारी जरूरी है, जबकि सोने-चांदी की कीमत लगातार घट-बढ़ रही है। दुल्हन के सेट उपलब्ध हैं।
-गौरव भारत, सराफा
------
लगन कम होने से होटल और रेस्टाेरेंट पर खराब असर पड़ा है। कम लगन में ज्यादा शादियां होंगी तो इस दौरान ज्यादा तेजी रहेगी, लेकिन फिर बाजार मंद हो जाएगा।
-विवेक गिरोत्रा, होटल कारोबारी
--------
खरमास बीत रहा है। कुछ लोग नई बाइक खरीदना चाहते हैं, लेकिन खरमास में खरीदारी से बचते हैं। अब लगन भी शुरू हो रहा है तो बुकिंग और बिक्री में बढ़ोतरी होगी।
-रवि चौधरी, आटोमोबाइल कारोबारी
--------
लगन के कारण कपड़े के बाजार में तेजी आएगी। हालांकि, कम दिन लगन होने के कारण व्यापारियों ने उसी के अनुसार तैयारी की है। इसमें लाभ की अपेक्षा ग्राहकों की सुविधा पर ध्यान दिया जा रहा है।
-सुमित मोदी, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed