सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Night 'Chaupal' held in Khoria village; CDO listened to grievances.

Basti News: खोरिया गांव में लगा रात चौपाल, सीडीओ ने सुनी समस्याएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Night 'Chaupal' held in Khoria village; CDO listened to grievances.
विज्ञापन
बनकटी। विकास खंड के कृषक इंटर कॉलेज खोरिया के परिसर में शनिवार की रात जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति, नाली निर्माण, सड़क, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हैंडपंप, आयुष्मान कार्ड आदि विकास कार्यों का सत्यापन करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।

क्षेत्रीय विधायक दूधराम, भाजपा नेता अरविंद पाल, प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, सीडीपीओ जितेंद्र कुमार, बीईओ अरुण कुमार यादव तथा डाॅ. राजेश कुमार ने बारी-बारी से शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व निराश्रित पेंशन, कृषि, एनआरएलएम, शिक्षा, आवास, मनरेगा आदि संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रविचंद पांडेय, हरिशंकर पांडेय, विवेकानंद शुक्ल, ब्रम्हानंद शुक्ला, रंजित उपाध्याय, रविन्द्र यादव, राजन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed