{"_id":"6a2f064cd9ca72996107f8cb","slug":"train-speeds-hit-the-brakes-several-express-trains-caused-long-delays-basti-news-c-207-1-bst1006-160514-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, कई एक्सप्रेस ट्रेनों ने कराया लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, कई एक्सप्रेस ट्रेनों ने कराया लंबा इंतजार
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर भीड़ के चलते स्टेशन परिसर में नीचे फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी में ट्रेनों का सफर मुश्किल हो गया है, प्रचंड गर्मी में लोग घरों से निकलने में हिचक रहे हैं, ट्रेनों के लेट होने से अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है, यात्रियों को कई घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, और गर्मी में काफी समय तक स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है, रविवार को जाने वाली लालकुआं गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 14 घंटे देरी से आई।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा है, स्टेशन पर भीड़ की चलते प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्रियों का इतना भीड़ है, कि लोगों को मजबूर होकर नीचे फर्श पर बैठना पड़ा रहा है, सभी बेंच फूल है। रेलवे समय सारणी के अनुसार लालकुआं गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को भोर में 3:48 बजे आने का समय था, लेकिन 14 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 6:30 बजे स्टेशन पर आई। जबकि छत्रपति शिवाजी टर्मिनल गोरखपुर स्पेशल को सुबह 7:52 बजे आने का समय निर्धारित था, लेकिन 10 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 5 बजे के बाद स्टेशन पर आई।
इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही है, उनमें जननायक एक्सप्रेस 2 घंटे, पूणे-गोरखपुर स्पेशल 4 घंटे, मदार अमृत भारत एक्सप्रेस 2 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, पूणे-गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोमती नगर स्पेशल 4:30 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 5 घंटे, गोरखपुर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस 7 घंटे, अवध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पूरबिया एक्सप्रेस 2 घंटे, नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल 3:30 घंटे और आनंद विहार पूर्णिया कोर्ट स्पेशल अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री अरविंद कुमार ने बताया कि लालकुआं स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करना था, तीन बजे रात से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठा हूं और पूरे दिन ट्रेन का इंतजार करता रहा। 14 घंटे लेट होने से शाम को ट्रेन स्टेशन पर आई। जिसके चलते सारी दिनचर्या बिगड़ गई और समय से पहुंचना मुश्किल हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, कभी-कभार मार्ग परिवर्तित होने और काशन के चलते ट्रेनें को विलंब होना पड़ता है।