{"_id":"6a6e4c51571c64c788078e98","slug":"first-monday-of-sawan-tomorrow-tight-security-arrangements-at-temples-basti-news-c-207-1-bst1005-163511-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सावन का पहला सोमवार कल, मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सावन का पहला सोमवार कल, मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग भदेश्वरनाथ सड़क पटरी की सफाई करते सफाई कर्मी संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। तीन अगस्त को शिवालयों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। प्रमुख मंदिरों, विशेषकर भदेश्वरनाथ धाम में पुलिस और पीएसी की तैनाती रहेगी, जबकि कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रूट प्लान लागू कर दिया है। डारीडीहा से भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा और प्रमुख मार्गों पर करीब 10 बैरियर लगाए गए हैं।
अयोध्या से सरयू जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार सात अगस्त से कांवड़ यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है, जबकि पहले सोमवार पर स्थानीय श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
प्रमुख शिवालयों में रहेगा मेले जैसा माहौल : सावन के पहले सोमवार पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है। भदेश्वरनाथ धाम में सुबह से देर रात तक जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा। इसके अलावा देवरिया शिव मंदिर, कड़र शिव मंदिर, बरवा धाम, भारीनाथ, बेहिलनाथ, तिलकपुर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
हाईवे की दुकानों का सत्यापन, खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट : अयोध्या-बस्ती हाईवे पर खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों का ब्योरा पुलिस ने एकत्र कर लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भी जांच और निगरानी में जुटी है। घघौआ से भदेश्वरनाथ धाम तक कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।