सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Rudrapur, the Mandal President and the District President are at loggerheads over the BJP City Mandal Committee.

Basti News: रुद्रपुर में भाजपा नगर मंडल कमेटी को लेकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष आमने-सामने

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
In Rudrapur, the Mandal President and the District President are at loggerheads over the BJP City Mandal Committee.
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा की स्थानीय नगर मंडल कमेटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कमेटी घोषित होने के बाद मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया पर नई कमेटी के विरोध में पोस्ट किया है। उनका कहना है कि जल्द ही नई कमेटी घोषित कर दी जाएगी। वहीं जिलाध्यक्ष का कहना हेै कि मंडल अध्यक्ष बाहर हैं, उनसे कमेटी गठित करने से पहले फोन पर सूचना दी थी।
Trending Videos

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। रुद्रपुर नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि मंडल के पदाधिकारियों की कमेटी मेरे द्वारा अभी घोषित नहीं की गई है। मैं अभी जिले से बाहर हूं। आने के बाद अपनी कमेटी घोषित करूंगा। वहीं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नई कमेटी की घोषणा आम सहमति के आधार पर कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष झूठ बोल रहे हैं। नई कमेटी को लेकर उनसे विचार विमर्श किया गया। उस प्रस्ताव पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता का हस्ताक्षर है। आम सहमति से बनी कमेटी को क्षेत्रीय अध्यक्ष के भी संज्ञान में लाया गया है। मंडल की कमेटियों को घोषित करने का अधिकार जिला अध्यक्ष को है। घोषित कमेटी को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है। कमेटी को लेकर उपजे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा में घमासान मचा है। रुद्रपुर में नगर मंडल की नई कमेटी के विवाद में भाजपाई कई खेमे में बटे नजर आ रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed