{"_id":"69b30f8c2d8f7c004a0e4bc4","slug":"lpg-supply-was-not-made-to-11-agencies-basti-news-c-207-1-bst1001-154761-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 11 एजेंसियों पर नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 11 एजेंसियों पर नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चौबीस घंटे पहले बुधवार को जिले के 29 गैस एजेंसियों पर विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से 10,019 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई है। जबकि 11 एजेंसियों पर आपूर्ति नहीं हो सकी हैं। इन एजेंसियों पर ताला लगा रहा। विभाग के अनुसार आजकल उपभोक्ताओं की भीड़ के हिसाब से 50 हजार सिलिंडरों की डिमांड रोजाना हैं। यदि एक सप्ताह तक लगातार इतने मात्रा में कंपनियों की ओर से सिलिंडरों की आपूर्ति हो जाए तो रसोई गैस की किल्लत खत्म हो जाएगी।
भारत गैस कंपनी की सदर तहसील में सात, हर्रैया में दो और भानपुर में एक एजेंसी संचालित हो रही है। कंपनी ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के रत्नाकर गैस एजेंसी पर 360, श्रीराम गैस सर्विस पर 900, कनक बिहारी पर 450, सारिका एजेंसी 360, महादेव एजेंसी पर 450, हर्रैया में रेनू एजेंसी पर 360 और बासदेव एजेंसी भानपुर में 936 समेत कुल 3816 सिलिंडरों की आपूर्ति जिले भर में की गई है।
जबकि सदर तहसील के सहज, सरला और हर्रैया के नव्या एजेंसी पर सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। इंडेन गैस कंपनी की ओर से सदर तहसील के आंशी, अर्शिता और मिथिलेश गैस एजेंसी पर भी सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की गई। हर्रैया तहसील के परशुरामपुर एजेंसी 342, सरोज एजेंसी 360, शांति एजेंसी पर 648, सन गैस सर्विस पर 867 समेत कुल 2217 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई हैं। जबकि इस कंपनी की ओर से रानीपुर हर्रैया, रोहित भानपुर, तुलसी हर्रैया और उर्मिला एंड संस एजेंसी हर्रैया पर सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की गई है। इन एजेंसियों पर तालाबंदी की स्थिति है। एचपी गैस कंपनी ने सदर तहसील के रितुराज एजेंसी पर 456, इंदू विजय एजेंसी पर 420, मां गौरी पर 456, हर्रैया तहसील में बद्री गैस एजेंसी पर 342, एससीयू पर 342, शारदा पर 306, केजीएन पर 342, भानपुर में जय अंबे पर 306, जय बाला जी पर 350, रुधौली के पूनम गैस एजेंसी पर 306 और शाहिद सुधाकर पर 360 समेत 3986 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई है।
इस कंपनी के सदर तहसील में आदर्श, उदय, सिसवा और हर्रैया के एसआर वत्स, जय शक्ति, भानपुर में लालमुनि, श्री बालाजी और जीएस गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की गई है। डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सिलिंडरों की आपूर्ति कंपनियों की ओर से की गई है। देर रात तक अन्य एजेंसियों पर सिलिंडर पहुंच जाएंगे।
Trending Videos