सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   OPD crosses thousand... long queues at prescription counter and blood testing centre

Basti News: ओपीडी हजार के पार...पर्चा काउंटर, ब्लड जांच केंद्र पर लंबी कतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
OPD crosses thousand... long queues at prescription counter and blood testing centre
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉ. पीएस पटेल संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम के बदलाव की वजह से वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी, नजला व जुकाम से पीड़ित पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार जिला अस्पताल में हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। पर्चा काउंटर से लेकर ब्लड जांच केंद्र तक लंबी कतार लगी रही।
Trending Videos

जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1037 मरीज पहुंचे, इनमें बुखार और टाइफाइड के भी मरीज शामिल हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों फिजिशियन डॉ. अखिलेश मद्धेशिया और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल के अनुसार, बुखार की शुरुआत हल्के नजले और खांसी से हो रही है। बुखार वाले मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसमें पूरा शरीर दर्द करने लगता है।
मौसम के बदलाव से संक्रमण बढ़ रहा है। चिकित्सक ऐसे लक्षण आने पर वायरल बुखार मानकर उपचार दे रहे हैं। पेट की समस्या भी लोगों को परेशानी हुई। डायरिया की शिकायत सर्वाधिक है। एमडी डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि इस मौसम में वायरल बुखार का संक्रमण लोगों को जकड़ रहा है। ब्लड जांच में बुखार की पुष्टि हो रही है। बदलते मौसम में बचाव जरूरी है। वहीं, कई मरीज न्यूरो संबंधित आए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। बुखार के अलावा पेट दर्द, अस्थमा के मरीजों की संख्या भी रही। त्वचा रोग से भी तमाम पीड़ित पहुंचे, जिन्हें परामर्श मिला। पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण कक्ष और क्षेत्रीय निदान केंद्र स्थित ब्लड जांच और एक्स-रे के लिए मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed