सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rural areas are fighting for cylinders, and middlemen are making a killing.

Basti News: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर के लिए मारामारी, बिचौलियों की चांदी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rural areas are fighting for cylinders, and middlemen are making a killing.
कप्तानगंज क्षेत्र के गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। रसोई गैस सिलिंडर के लिए जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं बिचौलियों की चांदी है एजेंसियों पर उपभोक्ताओं से अधिक बिचौलियों की लाइन लग रही हैं। इससे अधिकतर उपभोक्ता लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं पा रहे हैं।
Trending Videos

महराजगंज स्थित सन गैस एजेंसी में सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। यहां पर दो ट्रक में 684 सिलिंडर दोपहर एक बजे तक बांटे जा चुके थे। कई उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। एजेंसी संचालक अशोक सिंह ने बताया कि जितना सिलिंडर मिलता है, उतना उपभोक्ताओं में वितरण किया जाता है। अफवाहों के चलते भीड़ लग रही हैं। गैस की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, वासदेव गैस एजेंसी के संचालक श्वेतांक सिंह व पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव एजेंसी पर मौजूद रहकर गैस बुकिंग और वितरण व्यवस्था की निगरानी की। बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। एजेंसी पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed