{"_id":"6a6e4d5f030f6d11370ec139","slug":"safety-workshops-to-be-held-for-female-students-martial-arts-training-to-boost-self-confidence-basti-news-c-207-1-bst1006-163487-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्राओं के लिए लगेगी सुरक्षा की पाठशाला, मार्शल आर्ट से बढ़ेगा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्राओं के लिए लगेगी सुरक्षा की पाठशाला, मार्शल आर्ट से बढ़ेगा आत्मविश्वास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं के लिए अब पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्टधारी प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच, किक, पकड़ से बचने की तकनीक, अचानक हमले की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और मानसिक सतर्कता का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षक ऐसी परिस्थितियों पर भी चर्चा करेंगे, जिनका सामना छात्राएं स्कूल आते-जाते या सार्वजनिक स्थानों पर कर सकती हैं। उद्देश्य यह है कि छात्राएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम बन सकें। यह कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संचालित होगा।
छात्राओं को नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे सीखी गई तकनीकों को व्यावहारिक जीवन में भी अपना सकें। इससे उनमें आत्मसम्मान बढ़ेगा, छात्राएं सशक्त बनेगी। अपनी रक्षा खुद कर सकेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में बालिकाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। इच्छुक प्रशिक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।