{"_id":"69d407e84456e6745b0670dc","slug":"six-temples-will-be-developed-as-tourist-destinations-basti-news-c-207-1-bst1005-156282-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे छह मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे छह मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के छह प्रमुख मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 5.98 करोड़ रुपये की लागत से इन मंदिरों के आसपास बुनियादी और पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए शासन से बजट जारी होने के बाद संबंधित विभागों ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं।
इस योजना के अंतर्गत दुबौलिया के बेहरी में स्थित बाबा परमहंस धाम, ऊंची में स्थित बाबा रामनिहाल दास कुटी, बनकटी क्षेत्र के महादेवा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर, हर्रैया के परिवारपुर हर्रैया परमहंस धाम मंदिर, रामनगर के प्राचीन शिवमंदिर लोढ़वा, विक्रमजोत क्षेत्र के मनवर तट पर लजघटा के प्रसिद्ध मंदिर समय माता को विकसित किया जा रहा है। यहां मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, प्रवेश मार्ग का सुधार, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
यहां श्रद्धालुओं के लिए पाथवे, टिन शेड, पेयजल और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी विकास नारायन ने बताया कि इन मंदिरों के विकसित होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जनपद में आने वाले लोगों को भी एक बेहतर अहसास होगा। कार्यदायी संस्था निर्माण गति तेज कर दिया है। समय से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। परिवारपुर हर्रैया परमहंस धाम मंदिर का विकास हो रहा है। छत कार्य चल रहा है। इस पर 95 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार बनकटी क्षेत्र के महादेवा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर का भी पर्यटन विकास कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था उ.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम लि. लखनऊ है।
1.66 करोड़ से मनवर नदी तट के समय माता मंदिर का होगा विकास : छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के मनवर नदी के तट पर बसे लजघटा गांव में स्थित समय माता के स्थान का गांव वालों के लिए काफी महत्व है। मनवर नदी के तट पर बने समय माता के मंदिर से लजघटा गांव की कई पीढ़ियों के लोगों का आस्था जुड़ा रहा।
इस स्थान पर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन कार्यक्रम चलता रहता है। इसी गांव के रहने वाले विक्रमजोत ब्लॉक के प्रमुख केके सिंह ने बताया कि कई वर्ष पुराने इस मंदिर पर गांव के लोग आस्था जुड़ा है। कोई कार्य करने पहले गांव लोग यहां बिना शीश झुकाए शुरू नहीं करते हैं।
वर्तमान में हर्रैया के विधायक अजय सिंह भी अपने गांव की समय माता के अनन्य भक्त है। 1.66 करोड़ से मंदिर समेत रिटेनिंग वाल और घाट का विकास होगा। संवाद
Trending Videos