सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The financial year is coming to an end, and Aadhaar centres could not be set up in the Gram Panchayats.

Basti News: वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर..ग्राम पंचायतों में नहीं बन सका आधार केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The financial year is coming to an end, and Aadhaar centres could not be set up in the Gram Panchayats.
विज्ञापन
- पहले 65 गांवों में शुरू होनी थी प्रकिया, 1187 ग्राम पंचायतों में शुरू होनी थी योजना
Trending Videos

- सालभर से चालू प्रकिया को नहीं लगा सका पंख, एक भी गांव में नहीं शुरू हुई आधार की सेवाएं



बस्ती। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है लेकिन जिले की 1187 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय स्तर पर आधार केंद्र स्थापित किए जाने की योजना को अभी पंख नहीं लगा है। इससे ग्रामीणों को आधार नामांकन, संशोधन और अपडेट जैसी सेवाएं पाने में असुविधा हो रही है। वह आज भी अपने गांव से सुदूर जाकर आधार संबंधित कार्य करवाने को मजबूर हो रहे हैं। अभी तक आधार से संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
इसी उद्देश्य के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवा शुरू करने की योजना थी। पहले चरण में जिले में 65 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ था, बाद में सभी 1187 ग्राम पंचायतों इस योजना को लागू करने के लिए निर्देशित किया गया। इधर, चालू वित्तीय साल समाप्ति की ओर है, अभी तक गांव स्तर पर यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इससे आज भी गांव के लोग समय और धन खर्च कर सुदूर आधार बनवाने को पहुंच रहे हैं। इसके साथ तमाम मुश्किलें भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ग्राम पंचायतों में आधार केंद्र खुलने से समस्या समाप्त होगी और लोगों को अपने नजदीकी ग्राम सचिवालय से ही सभी आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी। बताया कि ग्राम सचिवालयों पर ऑपरेटर और सुपरवाइजर यूआईडीएआई से प्रमाणित होंगे और पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जाएगी। सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा तय की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भुगतान की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से होगी, लेकिन विभागीय लापरवाही और जिम्मेदारों की ढिलाई के चलते आधार सेवा से लोग अभी वंचित हैं।







पंचायत सहायकों को आधार केंद्र संबंधित जरूरी प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। आईडी भी बन चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।



- घनश्याम सागर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed