सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The situation improved... Diesel and petrol sales started at many pumps.

Basti News: हालात सुधरे...कई पंपों पर शुरू हुई डीजल-पेट्रोल की बिक्री

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The situation improved... Diesel and petrol sales started at many pumps.
भानपुर में डीजल-पेट्रोल लेने के लिए जुटी भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। डीजल-पेट्रोल की बिगड़ी स्थिति पर शुक्रवार से कुछ संतुलन दिखने लगा हैं। अधिकांश पंपों पर ग्राहकों की संख्या भी सामान्य रही। एक दिन पहले जैसी भीड़ कम जगहों पर देखने को मिली। सामान्य तौर लोग जरूरत के हिसाब से वाहन में डीजल-पेट्रोल भरवाकर वापस हो गए। तीन-चार दिनों की गहमागहमी से पेट्रोल पंप संचालक और प्रशासनिक अधिकारियों ने सबक लेकर वितरण व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब किसी भी ग्राहक को गैलेन, बोतल एवं ड्रम में डीजल-पेट्रोल नहीं दिए जा रहे हैं। वाहनों की टंकियां भी कहीं- कहीं फुल नहीं की जा रही है।
Trending Videos

बता दें कि शुक्रवार को शहर के महत्वपूर्ण पंप सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रखे गए। स्थिति सामान्य होने पर दोपहर बाद से इन पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री शुरू हुई। सामान्य तौर पर ग्राहक पहुंच रहे थे और डीजल-पेट्रोल लेकर चले जा रहे थे। कुछ पंपों पर एहतियातन बाइक में तीन सौ और कार में तीन से चार हजार मूल्य के ही तेल दिए गए। गैलन और बोतल लेकर पहुंचे ग्राहकों को तेल देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालवीय मार्ग स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप बड़े बैनर पर बोतल, डिब्बा, गैलन में डीजल-पेट्रोल नहीं दिए जाने की सूचना चस्पा की गई थी। वहीं फब्बारा तिराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप दिन में दो बजे तक बंद था। रौता चौराहा, महिला अस्पताल के निकट स्थित पेट्रोल पंप भी दिन में बंद पाए गए। संयुक्त शिक्षा निदेशक भवन के सामने स्थित पंप पर पेट्रोल की बिक्री जारी रही।
हाईवे एवं ग्रामीण अंचल के भी पेट्रोल पंप पर निर्धारित मानक पर डीजल-पेट्रोल ग्राहकों को दिया गया। ग्राहक परशुराम चौधरी ने बताया कि उनकी बाइक में तीन सौ रुपये मूल्य का पेट्रोल आसानी से मिल गया है। वहीं प्रभाकर सिंह ने बताया कि पेट्रोल अब आसानी से मिल रहा है। पंपों पर बहुत भीड़ नहीं है। पांच से दस मिनट में पेट्रोल-डीजल दोनों मिल जा रहा है। इसी तरह यदि वितरण प्रबंधन सुचारू बना रहा तो संकट नहीं होने पाएगा।
----------
पूंजी के अभाव में 14 पेट्रोल पंप पड़ गए ड्राई
जिले के 14 पेट्रोल पंप अब भी ड्राई पड़े हैं। बताया जा रहा हैं संबंधित पंप संचालकों के पास पूंजी का अभाव है। इनकी क्रेडिट धनराशि खत्म हो चुकी है। इसमें आरबी फिलिंग स्टेशन, हमारा पंप डारीडीहा, मनीष पेट्रोलियम, हिंदुस्तान इंटरप्राइज, किसान सेवा केंद्र पठखौली, राम कृष्ण किसान सेवा केंद्र बेलगड़ी, कैलाश स्मृति, जलई यादव किसान सेवा केंद्र अंगियापुर, किसान सेवा केंद्र रुधौली कला, जीएस किसान सेवा केंद्र सोनूपार, आरएन चौधरी फ्यूल, बालाजी फ्यूल शामिल है। इसके दो पंप देव श्री फिलिंग स्टेशन राम जानकी मार्ग और वरदान फीलिंग स्टेशन सोनहा इनकनेक्टिव होने के नाते बंद है।
-----------
1043 डीजल और 857 केएल पेट्रोल स्टॉक में उपलब्ध
पूर्ति विभाग ने दावा किया हैं कि जिले में डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है। विभिन्न ऑयल कंपनियों की ओर से भरपूर मात्रा में इसकी आपूर्ति की जा रही है। एचपीसीएल के 36 में से 34 पंपों पर 189 केएल (किलो लीटर) डीजल और 149 केएल पेट्रोल, नराया कंपनी के चार में से एक पंप पर सात केएल डीजल और 24 केएल पेट्रोल, रिलायंस के दो पंप पर 64 केएल डीजल और 32 केएल पेट्रोल, आईओसीएल के 103 में से 95 पंप पर 576 केएल डीजल और 487 केएल पेट्रोल, बीपीसीएल कंपनी के 38 में से 36 पंप पर 207 केएल डीजल और 174 केएल पेट्रोल की उपलब्धता बताई जा रही है। डीजल की कुल 1043 और पेट्रोल 857 केएल उपलब्ध है। शुक्रवार को 622 केएल डीजल और 432 केएल पेट्रोल की बिक्री हुई है।
कोट
जिले भर में विभिन्न ऑयल कंपनियों के 183 पेट्रोल पंप हैं। इसमें से केवल 14 पंप रुपये न जमा करने के कारण ड्राई पड़े है। शेष सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल- पेट्रोल उपलब्ध है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी ग्राहक को गैलेन, बोतल या डिब्बे में डीजल- पेट्रोल न दिया जाए। ग्राहकों भी डंप करने के लिए डीजल- पेट्रोल की खरीदारी कतई न करें।
-विपिन कुमार शुक्ल, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed