फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured in road accident dies during treatment.

Basti News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment.
कलवारी। बस्ती-लखनऊ हाईवे पर बसहवा ओवरब्रिज के पास कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पिलखांव, थाना कप्तानगंज निवासी दयाराम प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा संदीप प्रजापति 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे बाइक से बस्ती से अपने घर लौट रहा था। बसहवा ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed