सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   65-Year-Old Woman Dies After Being Hit by a Train

Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
65-Year-Old Woman Dies After Being Hit by a Train
विज्ञापन
भदोही। वाराणसी-जंघई रेल मार्ग पर चौरी रोड बड़ी बाग मैदान के पास रविवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान होते-होते दोपहर के दो बज गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। घटनास्थल के आसपास आबादी नहीं होने से सूचना देर से मिली। इस बीच दोपहर तक घटना की जानकारी होने पर मृतका के घर वालों ने पुलिस से संपर्क किया, तब जाकर मृतका की पहचान उम्मत निशा पत्नी स्व. हनीफ के रूप में हुई। शव देख कर घर वालों में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे फैसल ने बताया कि सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मां घर पर नहीं थीं। इस बीच उन्हें रेल पटरी पर किसी दुर्घटना की सूचना मिली तो पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed