सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR Filed Against Three for Taking Money for Vehicle but Failing to Hand Over Documents

Bhadohi News: वाहन के नाम पर रुपये लेकर नहीं दिए कागज, तीन पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Three for Taking Money for Vehicle but Failing to Hand Over Documents
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकाने और गाली देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि वाहन दिलाने के लिए रुपये लेने के बाद भी उसके कागज नहीं दिए। रुपये वापस मांगने पर मारपीट व धमकी दी गई।
Trending Videos

ज्ञानपुर नगर के पुरानी वार्ड निवासी दिलशाद ने बताया कि वे मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। जहां उनसे औराई निवासी सुशील कुमार दूबे से पहचान हो गई। उन्हें एक चार पहिया की आवश्यकता थी। जिसको लेकर सुशील से चर्चा की। इस पर सेकेंड हैंड अच्छी कंडीशन का वाहन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन से गयासपुर, जलालपुर अंबेडकरनगर निवासी वैभव सिंह से फोन पर बात कराई। जिस पर उन्होंने अपनी वाहन बेचने की बात कही। जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर भेजा। गाड़ी की कीमत एक लाख 85 हजार तय की गई। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पांच हजार रुपये बतौर बयाना दिया। बाकी रुपये गाड़ी लेने व कागज इत्यादि तैयार करने के बाद देने की बात हुई। इस बीच वाहन के कागज देखे तो वह महमदपुर कपूरी, अंबेडकरनगर निवासी अनिल कुमार के नाम से थी। जिस पर वैभव सिंह ने नाम ट्रांसफर कराकर दो महीने में रजिस्ट्रेशन कागज देने का वादा किया। इसके बाद प्रार्थी ने नगर व ऑनलाइन कुल एक लाख 70 हजार रुपये भुगतान किया। उसके बाद उसे वाहन तो मिल गया, लेकिन कागज नहीं मिल पाया। कई बार मांगने के बाद भी जब कागज नहीं मिला तो उसने रुपये वापस मांगा और कहा कि आप अपना वाहन ले लीजिए। इसके बाद आरोपी उत्तेजित हो गए और मारपीट व गाली-गलौच पर उतर आए। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि सुशील दुबे, वैभव सिंह व अनिल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed