सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winds blow at 30 km/h; light drizzle in several areas brings relief from humidity.

Bhadohi News: 30 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, कई इलाकों में बूंदाबांदी, उमस से राहत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Winds blow at 30 km/h; light drizzle in several areas brings relief from humidity.
विज्ञापन
दुर्गागंज। जिले में रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सुबह से ही आसमान में बादल छाए दिखे। कई इलाकों में बूंदाबांदी का भी असर रहा। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार भी आम दिनों की अपेक्षा तेज रही। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। ज्ञानपुर, खमरिया, बाबूसराय क्षेत्रों में पांच से 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।
Trending Videos

तेज हवा चलने के कारण अभोली के कुढ़वा, धनऊपुर मार्ग पर पीपल, नीम का पेड़ गिर गया। इससे घंटों आवागमन बाधित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में हवा की दिशा में बदलाव होने पर बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। वहीं तापमान में अचानक बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है। जिले में अप्रैल महीने के आखिरी और मई महीने के शुरुआती दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अचानक हुए मौसम में बदलाव से तापमान में कमी आई, लेकिन शनिवार को तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी गई और धूप का असर भी रहा। हालांकि रविवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाए रहे। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा और पछुवा हवाएं चल रही थीं। हवा तेज चलने के कारण सफर के दौरान लोगों को दिक्कतें हुईं। नौ बजे के करीब मौसम साफ हुआ। धूप खिली अन्य दिनों की अपेक्षा धूप फीकी रही। हवा में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed