सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against husband, mother-in-law and five others for dowry harassment

Bhadohi News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति-सास समेत पांच पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR against husband, mother-in-law and five others for dowry harassment
विज्ञापन
ऊंज। स्थानीय पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति व सास समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि ससुरालीजन विवाहिता को आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। यह आरोप भी है कि विवाहिता के पति ने बिना उसकी जानकारी के किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज इत्यादि भी तैयार कराए गए हैं।
Trending Videos

ऊंज थाना क्षेत्र के साकिन रघुरामपुर निवासी पूजा ने बताया कि दो जून 2011 को आशीष उर्फ सोनू शुक्ला निवासी निदिउरा, साकिन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई थी। उनके माता-पिता ने क्षमतानुसार उपहार आदि दिए। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन की मांग की जा रही है। जिसे उनके माता-पिता ने देने में असमर्थता जताई। आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर पति व सास सुनीता देवी, देवर सूरज शुक्ला व ननद जया शुक्ला अक्सर प्रताड़ित करते हैं। आरोप लगाया कि पति ने उनके गांव ही एक लड़की से दूसरी शादी कर ली है। सबूत छिपाने के लिए कागजात भी फर्जी बनाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने बताया कि पति, सास, देवर व ननद समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed