सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   AAP Staged a Sit-in at the Power Substation Against Smart Meters.

Bhadohi News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप ने बिजली उपकेंद्र पर दिया धरना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
AAP Staged a Sit-in at the Power Substation Against Smart Meters.
विज्ञापन
भदोही। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना फ्लाप हो चुकी है। यह जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बना लिया गया है। तमाम उपभोक्ता गलत बिलिंग, बैलेंस खत्म होने तथा विच्छेदन के शिकार हैं। आरोप लगाया गया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल 1500 रुपये तक आता था, अब उनका बिजली का खर्च 6-7 हजार पहुंच गया है। रविवार होने के नाते कार्यालय बंद होने पर कोई ज्ञापन लेने के लिए मौजूद नहीं था। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर को लूट, गलत बिलिंग, बिजली विच्छेदन का औजार बताते हुए इसे हटाने की मांग की गई। प्रदर्शन में मनोज गुप्ता, इजहार अहमद, पवन सिंह, राम प्रसाद यादव, विद्यासागर यादव, महेंद्र नाथ पाल, सुरेश यादव, अजीत यादव, हरिशंकर पाल, नंदलाल पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed