{"_id":"6a0378f0eb7f2e01800b59fc","slug":"applications-invited-for-mandal-level-matikala-award-bhadohi-news-c-258-1-azm1021-150059-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग ने उप्र माटीकला बोर्ड के सौजन्य से माटीकला समंवित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत माटीकला पुरस्कार योजना के लिए इस वर्ष भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ दीपक मिश्रा ने बताया कि मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार के लिए केवल पारंपरिक माटीकला कारीगर ही पात्र होंगे। प्रतिभागी को संबंधित मंडल का निवासी होना अनिवार्य है तथा आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रतिभागी को अपने द्वारा निर्मित मॉडल के साथ केवल एक ही मण्डल में प्रतिभाग करने की अनुमति होगी। पूर्व में मंडल स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके प्रतिभागी इस योजना में पुनः भाग नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा, यदि किसी परिवार के सदस्य को पूर्व में यह पुरस्कार मिल चुका है तो उसी परिवार से अगला प्रतिभागी 10 वर्ष बाद ही पात्र होगा। प्रदर्शित किया जाने वाला मॉडल अधिकतम तीन माह पुराना होना चाहिए और उसे प्रतिभागी द्वारा स्वयं निर्मित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही ग्राम क्षेत्र में ग्राम प्रधान तथा नगरीय क्षेत्र में पार्षद या जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक कारीगर ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के पोर्टल upmatikalaboard.in पर कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिधारी आजमगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos