{"_id":"6a0378a2cf008d8bcc0ff0e4","slug":"sunlight-is-increasing-skin-diseases-160-people-are-reaching-the-hospital-every-day-bhadohi-news-c-258-1-svns1005-150060-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: धूप बढ़ा रही त्वचा रोग, अस्पताल में रोज पहुंच रहे 160 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: धूप बढ़ा रही त्वचा रोग, अस्पताल में रोज पहुंच रहे 160 लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौसम साफ होने और तेज धूप के असर से लोगों में त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 160 से 170 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण त्वचा रोग तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आने वाले मरीजों में करीब 40 से 45 मरीज मुहांसों की समस्या से पीड़ित हैं, जबकि 30 से 35 मरीज दाद-खाज और फंगल संक्रमण के आ रहे हैं। इसके अलावा एलर्जी, खुजली और त्वचा पर लाल चकत्तों की शिकायत वाले मरीज भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ शरीर में पसीना अधिक निकलता है। लंबे समय तक शरीर गीला रहने और धूप के संपर्क में आने से त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर किशोर और युवा वर्ग में चेहरे पर मुहांसे की समस्या तेजी से बढ़ रही है वहीं, बच्चों में फंगल इंफेक्शन और खुजली के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के क्रीम और दवाओं का प्रयोग कर लेते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
Trending Videos