सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   As soon as the sun's rays break through, patchy clouds, strong sunlight in the afternoon, humidity in the evening

Bhadohi News: सूर्य की किरण फूटते ही छटे बादल, दोपहर में तेज धूप, शाम को हवा में नमी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as the sun's rays break through, patchy clouds, strong sunlight in the afternoon, humidity in the evening
खेत में काटकर छोड़ी गई सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में बीते दो दिनों से मौसम बदलाव देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान में लगातार कमी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री लुढ़क गया। सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य की किरण पड़ते ही बादल छट गए। दिनभर तीखी धूप रही। वहीं, शाम को 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं में नमी देखी गई। इससे उसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में मौसम परिवर्तित हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों से नम हवाएं चल रही हैं। इससे तामपान में कमी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को 1.7 डिग्री कमी के साथ 33.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में हल्की ठंड का अहसास होे रहा है।
Trending Videos

सरसों की मड़ाई और कटाई ने पकड़ी रफ्तार
मौसम का रूख भांपते ही किसानों ने सरसों की मंडाई-कटाई का कार्य तेज कर दिया है। इन दिनों मूंसीलाटपुर, बनकट, चौगुना, भिडिऊरा, मोढ़, अभिया, अभोली आदि गांव में सरसों की कटाई मड़ाई चल रही है। भिडिऊरा गांव के प्रगतिशील किसान सुभाष दुबे ने बताया कि रात में आसमान में बादल मंडराते हैं। सुबह छट जाते है। इसलिए सरसों की मड़ाई, कटाई कार्य में जुटे हैं। मौसम खराब हुआ तो फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed