{"_id":"6148d5c58ebc3ebd6d798395","slug":"athletics-center-will-be-built-from-khelo-india-sports-facilities-will-increase-bhadohi-news-vns6127557141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया से बनेगा एथलेटिक्स सेंटर, बढ़ेंगी खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया से बनेगा एथलेटिक्स सेंटर, बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट और वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट इंक (डब्ल्यूडब्ल्यूई) जैसे खेलों में कालीन नगरी का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों की तरह ही एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाएंगे। उन्हें तैयार करने के लिए जिले के मुंसीलाटपुर स्थित स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स सेंटर खोला जाएगा। खेल सुविधाओं का विकास करते हुए खिलाड़ियों की तरक्की की राह आसान करने की दिशा में काम होगा। इस दिशा में खेल विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कोच का चयन हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों के चयन किया जाएगा।
खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया शुरू किया है। इसके तहत जिले स्तर पर खेल सुविधाएं बढ़ायी जानी हैं। खेल विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक-एक खेल का सेंटर बनाया जाना है। इसके लिए बीते दिनों शासन से पत्र भी डीएम और क्रीड़ा अधिकारी को मिल गया है। भदोही जिले में एथलेटिक्स का सेंटर बनाने की अनुमति मिली है। यहां एक कोच रखा जाएगा। कोच चैंपियन खिलाड़ी होगा। खिलाड़ी प्रतिदिन ठीक से अभ्यास कर सकें, इसके लिए ट्रैक आदि बनाने के लिए भी शासन स्तर धनराशि मिलनी है।