{"_id":"69c6db5de27dd2abc900e2c5","slug":"celebration-of-raghukul-spilled-over-into-processions-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140919-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शोभायात्राओं में छलका रघुकुल का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शोभायात्राओं में छलका रघुकुल का उत्सव
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में राम नवमी के शोभा यात्रा में सजी प्रभु श्री राम की झांकी। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। घरों और मंदिरों में अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.01 प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।
भगवान श्रीराम के जयकारे से गगन गूंज उठा। शुक्रवार शाम ढोल, तासा, डीजे के साथ जिले में विभिन्ना स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्राओं में रघुकुल के उत्सव का झलक दिखा।
लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। गोपीगंज के सदर मोहाल के राम मंदिर में 151 किलो पंचामृत से प्रभु के विग्रह का अभिषेक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। गोपीगंज में सुप्रभातम प्रचार समिति के तत्वावधान में बाबा कबूतर नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोग केसरिया ध्वज व तोरण द्वार लिए चल रहे थे।
रामजी की निकली सवारी...रामजी की लीला है न्यारी.... रामजी की सेना चली....आदि सुमधुर गीत पर लोग खूब थिरके। लोग धर्म ध्वजा लहराते नजर आए।
मकान की छतों से लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। महराजगंज और जंगीगंज बाजार में भी शोभायात्रा निकाली गई। जंगीगंज चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव टीम के साथ मुस्तैद रहे। यहां राम कृष्ण मिश्रा, अरविंद, धनजय दुबे, राजकुमार सेठ, नितिन मौजूद रहे। खमरियां में मां काली की झांकी निकाली गई। इस दाैरान अरविंद मोदनवाल, अनुज बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos