फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Crackdown on vaccination negligence; two-member team to monitor the process.

Bhadohi News: टीकाकारण में लापरवाही पर कसेगा शिकंजा, निगरानी करेगी दो सदस्यीय टीम

Mon, 13 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on vaccination negligence; two-member team to monitor the process.
ज्ञानपुर। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर अब विभागीय नजर रहेगी। विभाग की ओर से इसकी नियमित मॉनिटरिंग के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में डिप्टी सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक को शामिल किया गया है। टीम टीकाकरण, आशा, एएनएम के दिनभर की कार्य प्रणाली की मॉनटरिंग करेगी। इसके बाद इसकी रिपोर्ट सीएमओ को देगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 176 एएनएम, 1246 आशा, आशा संगिनी हैं। बच्चों को जन्म से लेकर किशोरावस्था तक कई महत्वपूर्ण टीके (वैक्सीन) लगाए जाते हैं, जो उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं। जैसे- पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस, निमोनिया, रूबेला, खसरा, मस्तिष्क ज्वर आदि सहित विभिन्न टीके एएनएम द्वारा समय-समय पर लगाए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को टिटनेस, टीडीएपी और फ्लू के टीके लगते हैं। ऐसे में एएनएम व आशा के साथ आशा संगिनी की जिम्मेदारी है कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण की सूचना सेम-डे पोर्टल पर अपलोड़ होनी चाहिए, लेकिन अधिकतर जगहों पर ऐसा नहीं किया जाता। इसको लेकर कुछ स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से निरंतर लापरवाही बरती जाती है। ऐसे में अब इसकी निगरानी के लिए सीएमओ डॉ. एसके चक के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी पाठक और संबंधित सीएचसी अधीक्षक को शामिल किया गया है। टीकाकरण की जिम्मेदारी आशा, एएनएम, बीपीसीएम, पीएचसी प्रभारी की है। पीएचसी प्रभारी इसकी मॉनिटरिंग नियमित करेंगे। रिपोर्ट उच्चाधिकारी, नोडल को देंगे। आशा, एएनएम द्वारा दिनभर किए गए कार्यों की सूचना पोर्टल पर अपलोड होती है। जिले में 176 एएनएम और 1246 आशा, आशा संगिनी अपने गांव के गर्भवती महिलाओं को नियमित फाॅलोअप करती हैं और सारी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है। सीएमओ डॉ. एसके चक का कहना है कि टीकाकरण को लेकर कुछ आशा, एएनएम द्वारा लापरवाही बरते जाने की सूचना मिली थी। जिसकी मॉनिटरिंग को लेकर दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें सीएचसी अधीक्षक व डिप्टी सीएमओ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed