सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development of society and the nation is possible through service and voluntary work: Ravi

सेवा और श्रमदान के माध्यम से समाज और राष्ट्र का विकास संभव है : रवि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Development of society and the nation is possible through service and voluntary work: Ravi
अनुश्री पीजी कॉलेज सुरियावां में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में बैठे छात्र-छात्राए। स्रोत कॉ
विज्ञापन
सुरियावां। अभिया रोड़ के कैड़ा स्थित अनुश्री पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।
Trending Videos

पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रवि चंद्र यादव रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों को समाज सेवा, अनुशासन और श्रमदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि सेवा और श्रमदान के माध्यम से समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।
शिविर के दौरान स्वयं सेवकों को विभिन्न समूहों में विभाजित करके विभिन्न कार्यों में लगाया गया। कॉलेज परिसर और आसपास क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जबकि द्वितीय सत्र में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम अधिकारी रोमा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। इस मौके पर धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. रुस्तम अली, वीना सिंह, रामफल बिंद, विजय श्रीवास्तव, रामकुमार प्रजापति, अजय कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed