सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elderly man stabbed to death on suspicion of witchcraft

Bhadohi News: जादू-टोने के शक में वृद्ध की चाकू मारकर हत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly man stabbed to death on suspicion of witchcraft
मृतक बच्चन राम। फाइल फोटो
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। थाना क्षेत्र के बरदहा पाल चौराहे के पास बुधवार की शाम एक वृद्ध की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने चार-पांच बार चाकू से वार किया। वृद्ध झाड़-फूंक करता था। आरोपी को शक था कि उसके टोने-टोटके कारण वह और उसका परिवार परेशान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बच्चन राम (70) झाड़-फूंक करते थे। गांव का ही श्रवण कुमार (28) अक्सर उनके साथ रहता था। दोनों हर दिन बरदहा पाल चौराहे पर आकर चाय की दुकान पर बैठते थे। बुधवार की शाम भी दोनों बरदहा पाल चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। चाय विक्रेता बाबा के अनुसार वे दोनों गुमटी के पीछे बैठते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बीच श्रवण कुमार ने चाकू निकालकर से बच्चन राम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पेट व चेहरे पर कई वार किए। बच्चन राम लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस बीच बचाव में आए अशोक मिश्रा निवासी बरदहा भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्चन राम को भदोही के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सीओ राजीव सिंह और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दृष्टया झाड़-फूंक को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी को शक था कि बच्चन राम के टोना टोटका के कारण वह और उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed