फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father kills daughter by striking her on the head with a tethering peg after she intervened in a dispute

Bhadohi News: विवाद में बीचबचाव करने पहुंची बेटी के सिर पर खूंटे से वारकर पिता ने की हत्या

Fri, 07 Aug 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Father kills daughter by striking her on the head with a tethering peg after she intervened in a dispute
चौरी के रोटहा में युवती की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
चौरी। थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहां में बुधवार की रात आठ बजे उपले बेच रही भाभी की राजेश यादव ने पिटाई कर दी। इस दौरान राजेश ने बीचबचाव करने पहुुंची बेटी सुषमा यादव (18) के सिर पर खूंटे से वारकर हत्या कर दी। भाई संतोष यादव की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वेदनमनपुर रोटहां निवासी सरजू यादव के तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे राजेश यादव की बेटी सुषमा यादव (18) ने इसी साल बीए में दाखिला लिया था। बुधवार की शाम राजेश के बड़े भाई संतोष की पत्नी रानो किसी व्यक्ति को उपले बेच रही थी। इसको लेकर देवर राजेश यादव से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि राजेश ने रानो की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई बड़ी बेटी सुषमा यादव को पिता राजेश ने झटक दिया। इससे वह चारपाई से टकराकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद राजेश ने खूंटे से बेटी के सिर पर कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। उसके कान, नाक, सिर से खून आने लगा। परिजन उसे लेकर भदोही के एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed