फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth climbs tower after failing to find gold chain

Bhadohi News: सोने की चेन न मिलने पर टावर पर चढ़ा युवक

Fri, 07 Aug 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs tower after failing to find gold chain
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर में बुधवार की शाम एक युवक अपने घर के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अथक प्रयास कर उसे नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी शैलेष राय ने बताया कि पिंटू अपने घर के विवाद को लेकर माता-पिता से नाराज होकर पास के टावर पर चढ़ गया था। लोगों का कहना था कि शराब के नशे में वह उपर चढ़ा है। इस बीच मोहल्ले में यह भी पता चला कि उसके शादी में मिली सोने की चेन घर वाले ले लिए थे, उसी सिकड़ी को पिंटू मांग रहा था। नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ गया। शाम हो जाने के चलते टावर नजर नहीं आ रहा था। कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर किसी तरह नीचे से ही पिंटू को समझा बुझाकर नीचे उतरने के लिए प्रेरित किया, तब जाकर देर रात वह उतरा। पुलिस ने बताया कि पिंटू के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed