फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Survey begins for turtle sanctuary in Ganga riverside

Bhadohi News: गंगा के तटीय इलाकों में कछुआ अभयारण्य के लिए सर्वे शुरू

Fri, 07 Aug 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Survey begins for turtle sanctuary in Ganga riverside
सीतामढ़ी। जिले के गंगा में कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में कछुआ अभयारण्य बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त उद्योग अशोक कुमार और राजेश कुमार ने कोनिया क्षेत्र के 25 गांवों में कछुआ सेंचुरी अभयारण्य के लिए निरीक्षण कर सर्वे किया। टीम ने तटीय इलाकों के ईंट भट्ठों की भी जांच की। टीम ने डीघ ब्लॉक के बारीपुर, नारेपार, बनकट, डीघ, इटहरा, कलिक मवैया, छेछुआ, हरिरामपुर, धनतुलसी, कलातुलसी, महरच्छ तुलसी, बहपूरा, कूंडी कला, कूंडी खुर्द, खेमापुर, अरई, आदि 25 गंगा तटीय गांवों में सर्वे किया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त गांवों के आसपास के उद्योग धंधों का सर्वे किया जा रहा है और उनसे निकलने वाले किसी भी प्रकार का प्रदूषण गंगा में न जाए। जिससे गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखा जा सके, ताकि कछुओं और अन्य जलीय जीव जंतुओं को प्रदूषित पानी से बचाया जा सके। चिह्नित गंगा तटीय गांवों में सर्वे शुरू है। इसी तरह गंगा के आसपास के ईंट भट्टों का का भी सर्वे किया जा रहा है। डीघ ब्लॉक के बारीपुर से लेकर पूरे कोनिया क्षेत्र को कछुआ सेंचुरी क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसमें वन विभाग की ओर से गंगा में कछुओं को डाला गया है। कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन पूर्णतया प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed