सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in a clothing store, merchandise worth thousands burned

Bhadohi News: कपड़े की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a clothing store, merchandise worth thousands burned
त्रिलोकपुर के पास कपड़े की दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
घोसिया। औराई के बुआ जी कुआं त्रिलोकपुर के पास सोमवार को भभौरा निवासी कमालुद्दीन की कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भमौरा निवासी कमालुद्दीन की त्रिलोकपुर के पास शर्ट-पैंट, स्कूल बैग की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को वे घर से आने के बाद सुबह दुकान की सफाई किए। उसी दौरान बगल की दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद अचानक कपड़े की दुकान से धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। पीड़ित दुकानदार का दावा है कि 50 हजार रुपये से अधिक का सामान जला है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article