{"_id":"6a344a219e5ce6f3b103c6f4","slug":"for-two-years-there-has-been-filthy-water-on-the-road-people-are-forced-to-take-a-different-route-to-commute-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-144632-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो साल सड़क पर गंदा पानी, रास्ता बदलकर आते-जाते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो साल सड़क पर गंदा पानी, रास्ता बदलकर आते-जाते हैं लोग
विज्ञापन
वेदमनपुर में जाम नाली के से सड़क पर बह रहा गन्दा पानी । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लॉक के वेदमनपुर गांव में रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बदहाल है। दो साल से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ब्राह्मण बस्ती के लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। दुर्गंध और गंदगी बजबजाने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका सता रही है।
भदोही ब्लॉक के वेदमनपुर में परसीपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से नाली के बह रहे पानी से आसपास के ग्रामीण परेशान हो गए हैं। गंदा पानी न केवल सड़क पर फैला है, बल्कि लोगों के दरवाजे व सीढ़ियों तक बह रहा है। जिससे लोगों को घरों से निकलने में भी मुश्किल हो रहा है। नाली के पानी से उठ रहे दुर्गंध से फैलने वाली बीमारी को लेकर भी परेशान हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी निकासी के लिए पूरे बस्ती का पानी तालाब में जाता है और कुछ स्थान पर नाली जाम हो गया है। जिससे पानी तालाब में जाने के बजाय सड़क पर ही बह रहा है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण ब्राह्मण बस्ती के लोगों का आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन
हमेशा इस रास्ते से जाने वाले ब्राह्मण बस्ती के लोग अब रास्ता बदलकर जा रहे हैं। हालात यह हो गया है कि पैदल भी रास्ते से गुजरना मुश्किल है, फिर भी शिकायत के बाद अधिकारी समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। बीडीओ विनोद कुमार मौर्या का कहना है कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही नाली की सफाई कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्थानीय लोगों के कोट-
जब से होश संभाला हूं, इसी रास्ते से आना-जाना होता है, लेकिन सड़क पर गंदा पानी भरा होने से अब रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने बैठे हैं। - अमित दुबे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोहर्रम का जुलूस इसी रास्ते से गुजरता है फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। आईजीआरएस पर भी शिकायत की गई, लेकिन गलत रिपोर्ट लगाकर समस्या का समाधान बता दिया गया। - रियाज अंसारी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नाली जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे बस्ती में लोगों का आवागमन बंद हो गया है। दुर्गंध फैलने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। - प्रयाग दुबे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकार स्वच्छता अभियान यहां नहीं दिख रहा। लोगों के दरवाजे तक गंदा पानी फैला है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक उसी पानी से होकर आते-जाते हैं। बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। - रोमेश दुबे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -