UP: गले में रस्सी बांधकर मुंह में ठूंसी पन्नी, बुजुर्ग की हत्या का प्रयास; कराहने की आवाज सुन पहुंचा पड़ोसी
Bhadohi News: भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उपरवार गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव और ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए हैं। कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उपरवार गांव में एक युवक की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे रस्सी से बांधकर, मुंह में प्लास्टिक ठूंसकर मरा समझकर छोड़ दिया गया। भोर में टहलने निकले पड़ोसी युवक की सतर्कता और यूपी-112 पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच सकी। पीड़ित ने पत्नी, बेटी, ससुर समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दिया है।
गोपालपुर उपरवार गांव निवासी प्रभाशंकर दुबे (45) पुत्र स्व. भोलानाथ दुबे ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह रात में अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक और उनके ससुराल पक्ष के दो लोग वहां पहुंचे। चारों ने उन्हें जबरन उठाकर पास स्थित गौशाला में ले गए और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने गले में रस्सी बांधकर कस दिया, हाथ-पैर बांध दिया और मुंह में प्लास्टिक की पन्नी ठूंस दी। इसके बाद उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। भोर में टहलने निकले पड़ोसी किशोर आकाश दुबे को कराहने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा तो अधेड़ को बंधी हालत में देखकर तत्काल यूपी-112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरबी कर्मी राहुल मिश्रा और चालक मौके पर पहुंचे। गले, हाथ-पैर में बंधी रस्सियां खोलकर मुंह से प्लास्टिक की पन्नी निकाली। गंभीर हालत में घायल को पुलिसकर्मी अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसका रुपये का लेन-देन का विवाद चल रहा है। इसके अलावा पत्नी से जुड़े पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश भी घटना का कारण हो सकती है। पत्नी से विवाद के चलते वह पांच माह से मायके रह रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आकाश दुबे कराहने की आवाज सुनकर मौके पर नहीं पहुंचता और पुलिस को सूचना नहीं देता तो अधेड़ की जान जा सकती थी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। विधिक कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।