ज्ञानपुर। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग के कंपाउंड राउंड में भदोही के आशुतोष पटवा ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधा।
यह प्रतियोगिता एसएमजेएन डिग्री कॉलेज गोविंदपुर हरिद्वार उत्तराखंड में 16 जून से 22 जून 2026 तक हो रही है। आशुतोष दयाल आर्चरी एकेडमी देवनाथपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने कहा कि आशुतोष ने अपने परिश्रम और लगन की बदौलत यह मुकाम हासिल किया। भविष्य में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भदोही का परचम लहराएंगे। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आशुतोष का यह पहला मेडल है। प्रशिक्षक वैभव दिक्षित, आलोक कुमार गुप्ता, विनीत जायसवाल, शुभम पटवा, दिनेश गुप्ता, उर्मिला देवी, कृष्णा सिंह आदि ने आशुतोष पदक जीतने पर खुशी जताई। संवाद