सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Listening to the story of Shiva-Parvati's marriage is meritorious: Ratan

शिव-पार्वती विवाह की कथा का श्रवण पुण्यदायी : रतन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Listening to the story of Shiva-Parvati's marriage is meritorious: Ratan
गुलालपुर में शिव महापुराण कथा सुनाते रतन वशिष्ठ जी महाराज। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। गुलालपुर में आयोजित शिव महापुराण कथा में मंगलवार को कथावाचक रतन वशिष्ठ महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया।
Trending Videos

बताया कि शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनना और उसमें कन्यादान करना अमोघ पुण्यदायी है। जिन परिवारों में बच्चों के विवाह में विलंब हो रहा है या किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है, उन्हें शिव विवाह के इस दिव्य प्रसंग में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए।
मां पार्वती का कन्यादान देखने और उसमें सहभागी बनने से विवाह से संबंधित सभी अमंगल तत्काल दूर हो जाते हैं।
कथा के मध्य जब भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य झांकी का प्राकट्य हुआ, तो ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि से पूरा गुलालपुर गूंज उठा।
अलौकिक शिव बारात निकाली गई। मुख्य यजमान लालजी मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर सुभाष मिश्रा, लक्ष्मीशंकर, भोलानाथ मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, प्रेमशंकर, रविशंकर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed