{"_id":"69da37b11e4fdbcc5609eec9","slug":"video-harvested-crops-in-field-catch-fire-due-to-negligence-of-miscreants-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों की लापरवाही से खेत में काट रखी फसल में लगी आग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों की लापरवाही से खेत में काट रखी फसल में लगी आग; VIDEO
कोतवाली के ज्ञानपुर देहात में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने के कारण खेत में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ धूं-धूं कर जलने लगे। इस बीच यातायात प्रभारी राकेश सिंह की टीम व लोक गायक राजेश परदेशी के प्रयासों से पूरी फसल जलने से बच गई।
ज्ञानपुर देहात निवासी गया यादव ने गांव के अपने दो बीघा खेत में गेहूं की खेती की थी। गेहूं पकने के बाद उन्होंने उसे कटवा कर खेत में ही जगह-जगह रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ अराजकतत्वों के द्वारा बीड़ी या सिगरेट जैसी ज्वलनशील जैसी चीजें चलाकर उधर फेंक दी गई थी। जिससे खेत में काटकर रखे गए गेहूं जलने लगे। देखते ही आग पूरे फसल में पकड़ने लगी। इस बीच पास के ही एक विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम से लौट रहे यातायात प्रभारी राकेश सिंह व लोकगायक राजेश परदेशी की नजर खेत में लगी आग पर पड़ी। आग को देखते ही बिना समय गंवाए सभी लोग खेत में पहुंचे और काट कर रखे गेहूं के बोझ को आग से दूर करने लगे। काफी प्रयासों के बाद भी करीब दो बिस्वा फसल जल गया। इस बीच किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिससे किसान की मेहनत की फसल बर्बाद होने बच गई। आग बुझाने में यातायात टीम से विशाल सिंह, देवचंद, विजय कुमार आदि का भी सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।